नेपाल में हिंसा के बाद अररिया सीमा पर हाई अलर्ट! सुनसरी में युवक की मौत SSB और पुलिस ने संभाला मोर्चा
India-Nepal Border Violence News: नेपाल के कप्तानगंज में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हुई. जिसमें पुलिस फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई. यह विवाद डीजे बजाने को लेकर शुरू हुआ था. अररिया के डीएम-एसपी ने सीमा का निरीक्षण किया. इसके बाद भारतीय सीमा पर SSB व पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है ताकि तनाव न फैले.