होटलों से महंगे कमरे लाखों के बिलसंसद में उठी मांग प्राइवेट अस्पतालों के खिलाफ देशभर में लागू हो CEA
राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने संसद में प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी का मुद्दा उठाया है. लाखों के रुपये के बिल थमाने वाले ये निजी अस्पताल आपात स्थितियों में इलाज से पहले पैसा और बीमा की बात करते हैं, फाइव स्टार होटलों से भी महंगे चार्ज वसूलते हैं और लोगों को कर्ज लेने पर मजबूर करते हैं.