विषय कुछ और राहुल बोले कुछ और… राहुल गांधी पर रोक से मचा बवाल संसद में क्या चल रहा

संसद में राहुल गांधी को बोलने से रोके जाने को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है.संसद के बजट सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी के संबोधन के दौरान खूब हंगामा देखा गया. विषय कुछ और था और राहुल गांधी दूसरे मुद्दे पर संसद में बोल रहे थे.अगर सदन में किसी भी विषय पर लेके चर्चा शुरू कर देंगे तो फिर BJP का कोई नेता पंडित नेहरू के बारे में भी बोल सकता है. फिर कैसे संभाला जाएगा.कांग्रेस कैंप में खलबली मची हुई है क्योंकि राहुल गांधी अपनी बात नहीं रख पाए, चेयर ने उन्हें बार-बार रोका. कांग्रेस का कहना है कि सरकार की आपत्ति के कारण राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया गया. जनरल नरवणे की किताब में प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री का जिक्र है, जिसे लेकर ट्रेज़री बेंच ने आपत्ति जताई और राहुल गांधी को रोकने की कोशिश की गई.

विषय कुछ और राहुल बोले कुछ और… राहुल गांधी पर रोक से मचा बवाल संसद में क्या चल रहा