राहुल गांधी बने इंडिया गठबंधन के सर्वमान्य नेता देखते रह गईं ममता बनर्जी और अखिलेश यादव
India Alliance Meeting: देश की राजधानी दिल्ली में विपक्षी दलों के संगठन इंडिया गठबंधन की बैठक में दो बातों का संदेश देखने को मिला. यह पहला मौका था जब पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी वोट चोरी और एसआईआर में धांधली का मुद्दा उठाने का क्रेडिट राहुल गांधी को देती दिखीं. दूसरी बात यह है कि प्रेस ब्रीफिंग में अंतिम वक्ता के रूप में राहुल गांधी ने यह संदेश देने की कोशिश की कि अब वह इंडिया गठबंधन के सर्वमान्य नेता बन चुके हैं.