GenZ को धमकाकर चुप नहीं करा सकते राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर फिर बोला हमला
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने CJP के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार पर फिर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह जेन जी की आवाज को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि पहले छात्रों पर कार्रवाई की गई और अब उनके खिलाफ FIR दर्ज कर सोशल मीडिया अकाउंट बंद कराए जा रहे हैं। इससे पहले भी उन्होंने लोकसभा में बोलने का मौका नहीं मिलने और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पैलेट गन चलाए जाने का आरोप लगाया था।