सुल्तानपुर के भपटा गांव में स्थित हनुमान मंदिर का मुनाफा होने पर 70 साल पहले व्यापारियों ने कराया निर्माण जाने मान्यता
सुल्तानपुर के भपटा गांव में स्थित हनुमान मंदिर का मुनाफा होने पर 70 साल पहले व्यापारियों ने कराया निर्माण जाने मान्यता
सुल्तानपुर में एक ऐसा हनुमान जी का मंदिर है जिसका इतिहास लगभग 70 वर्ष पुराना है. इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि यहां पर पहले आजमगढ़, बाराबंकी, बिहार समेत कई अन्य प्रदेश के व्यापारी व्यापार करने के लिए आते थे. जब उनको मुनाफा हुआ तो व्यापारियों और गांव वालों के सहयोग से इस मंदिर का निर्माण कर दिया गया. यहां कि सबसे खास बात यह है कि इस मंदिर के जो पुजारी हैं काफी बुजुर्ग हैं और 20 साल से इसी अवस्था में मंदिर की सेवा कर रहे हैं. तो ऐसे मैं आज हम जानेंगे इस हनुमान मंदिर का क्या है इतिहास और किस तरह से लोगों की आस्था जुडी हुई है.