सुल्तानपुर की हसनपुर रियासत का महल संरक्षण के अभाव में यह विरासत खतरे में 1857 की क्रांति में यहीं से राजा हुसैन अली खान ने अंग्रेजों से लड़ा युद्ध

सुल्तानपुर की ऐतिहासिक हसनपुर रियासत का महल जर्जर हो रहा है. 1857 की क्रांति में राजा हुसैन अली खान ने अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी थी, पर अब संरक्षण के अभाव में यह विरासत खतरे में है. देश के आजादी की पहली लड़ाई में 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में लगभग सभी रियासत ने एकजुटता दिखाते हुए लड़ाई लड़ी. जिसमें कई किले ध्वस्त हुए. जिसके सबूत आज भी कई रियासतें हैं. लेकिन ये रियासत आज अपनी पहचान खो रही हैं. इनके संरक्षण के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए जा रहे हैं. उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में स्थित ऐतिहासिक हसनपुर रियासत का महल धीरे-धीरे क्षरित हो रहा है.

सुल्तानपुर की हसनपुर रियासत का महल संरक्षण के अभाव में यह विरासत खतरे में 1857 की क्रांति में यहीं से राजा हुसैन अली खान ने अंग्रेजों से लड़ा युद्ध