सुल्तानपुर में बौद्ध काल के अवशेष और माता परमेश्वरी धाम का जानें प्राचीन इतिहास जहां मिलती है खंडित मूर्तियां
सुल्तानपुर में बौद्ध काल के अवशेष और माता परमेश्वरी धाम का जानें प्राचीन इतिहास जहां मिलती है खंडित मूर्तियां
सुल्तानपुर में स्थित माता परमेश्वरी धाम मंदिर स्थानीय लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है. मंदिर के पुजारी प्रभाकर दास जी महाराज बताते हैं कि इस मंदिर की मान्यता प्राचीन काल से चली आ रही है. धार्मिक मान्यता के अनुसार मां दुर्गा के 108 नामों में 104वें स्थान पर परमेश्वरी देवी का नाम आता है. इसी वजह से इस स्थान को माता परमेश्वरी धाम के नाम से जाना जाता है. श्रद्धालु यहां माता के दर्शन कर सुख-समृद्धि और मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना करते हैं.