सहारनपुर में कांवड़ियों की थकान मिटाने के लिए लगाई गईं 21 मशीन किया जा रहा फुट मसाज शिव भक्त बोले बहुत आराम मिला
सहारनपुर में कांवड़ियों की थकान मिटाने के लिए लगाई गईं 21 मशीन किया जा रहा फुट मसाज शिव भक्त बोले बहुत आराम मिला
सहारनपुर में कांवड़ियों के लिए विशेष फुट मसाज की व्यवस्था की गई है. थकान दूर करने के लिए 21 मशीनें लगाई गई हैं, जो पैरों की मालिश कर आराम देती हैं. हरिद्वार से गंगाजल उठाकर सैकड़ो किलोमीटर का सफर तय कर कांवड़िये सहारनपुर से होते हुए हरियाणा, पंजाब जाते हैं. इस दौरान कांवड़ियों को भारी थकान हो जाती है, पांव में सूजन, नसों में जकड़न और शरीर में थकावट जिससे यात्रा करना और भी कठिन हो जाता है.