असम में बाढ़ का कहर 13 जिलों में 155 लाख लोग प्रभावित 98 की मौत से हड़कंप
असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है. राज्य के 13 जिलों में 1.55 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं. इस साल बाढ़ और इससे जुड़ी घटनाओं में अब तक 98 लोगों की मौत हो चुकी है. 464 गांवों में पानी का असर है और 10,748 हेक्टेयर से ज्यादा फसल क्षेत्र जलमग्न है. प्रशासन ने 73 राहत शिविर और राहत वितरण केंद्र बनाए हैं. SDRF और अन्य एजेंसियां लगातार बचाव और राहत अभियान चला रही हैं.