सहारनपुर: खुशी धीमान ने सोशल मीडिया से ट्रेनिंग लेकर ₹250 में वेस्ट मटेरियल से गुलदस्ते बनाने का शुरू किया बिजनेस खूब मिल रहे ऑर्डर
सहारनपुर की खुशी धीमान ने सोशल मीडिया से ट्रेनिंग लेकर ₹250 में वेस्ट मटेरियल से गुलदस्ते बनाने का बिजनेस शुरू किया. अब उन्हें अच्छे ऑर्डर मिल रहे हैं और वह अपनी प्राइवेट जॉब छोड़कर इसी काम को आगे बढ़ानें के बारे सोच रही हैं. बताती हैं कि 2015 में पिता के देहांत के बाद घर की जिम्मेदारी मां के कंधो पर आ गई. ऐसे में अब प्राइवेट नौकरी से घर का खर्चा उठाना आसान नहीं रहा इसीलिए लगातार कुछ नए काम के बारें में सोच रही हैं.