रामपुर में मेंथा किसान रघुवीर ने लगाया मेंथा ऑयल डिस्टिलेशन प्लांट बना कमाई का जरिया साथ में जैविक खेती बढ़ी

रामपुर के किसान रघुवीर ने खेत पर मेंथा ऑयल डिस्टिलेशन प्लांट लगाकर खुद और आसपास के किसानों का खर्च घटाया, प्रोसेसिंग फीस से अतिरिक्त आमदनी भी कमा रहे हैं. रघुवीर बताते हैं कि वह करीब 20 साल से मेंथा की खेती कर रहे हैं. पहले जब फसल तैयार होती थी तो तेल निकलवाने के लिए जाना पड़ता था. फसल को ले जाने का किराया अलग लगता था और कई बार इंतजार भी करना पड़ता था. ऐसे में खेती से होने वाले मुनाफे का एक हिस्सा इसी काम में निकल जाता था यही वजह थी कि उन्होंने अपने यहां ही तेल निकालने की व्यवस्था करने का फैसला लिया. अब उनके खेत के पास लगी मशीन में मेंथा की फसल से तेल निकाला जाता है.

रामपुर में मेंथा किसान रघुवीर ने लगाया मेंथा ऑयल डिस्टिलेशन प्लांट बना कमाई का जरिया साथ में जैविक खेती बढ़ी