नोएडा सेक्टर 49 के बरौला गांव में टूटी सड़कों सीवर पानी और गंदगी की गंभीर समस्या ग्रामीणों की शिकायत पर भी प्राधिकरण चुप

नोएडागांव बरौला के निवासी बीसी प्रधान ने बताया कि हम लगातार प्राधिकरण के आलाधिकारियों से को अवगत करवाते रहते हैं उसके बावजूद भी समस्याओं का समाधान नहीं होता है सबसे बड़ी समस्या है गांव बरौला में टूटी हुई सड़क और उन पर सीवर और नालियों का पानी जमा होना जिसके चलते आम लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. गांव वासियों का सीधा आरोप है कि टेंडर तो उठाए जाते हैं लेकिन किसी लेवल पर कोई काम दिखाई नहीं देता जिसका खामियाजा गांव वासियों और किराए पर रह रहे लोगों को भुगतना पड़ता है. सेक्टर 49 के बरौला गांव में टूटी सड़कों पर सीवर और नालियों का पानी भरा, ग्रामीणों ने प्राधिकरण पर लापरवाही और टेंडर के बाद भी काम न होने का आरोप लगाया

नोएडा सेक्टर 49 के बरौला गांव में टूटी सड़कों सीवर पानी और गंदगी की गंभीर समस्या ग्रामीणों की शिकायत पर भी प्राधिकरण चुप