नोएडाः नॉर्थ इंडिया में पहली बार प्रोस्टेट कैंसर के लिए रोबोटिक HIFU फोकल वन तकनीक शुरू बिना ऑपरेश होगा इलाज
नोएडाः नॉर्थ इंडिया में पहली बार प्रोस्टेट कैंसर के लिए रोबोटिक HIFU फोकल वन तकनीक शुरू बिना ऑपरेश होगा इलाज
नॉर्थ इंडिया में पहली बार नोएडा के मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में प्रोस्टेट कैंसर के इलाज के लिए अत्याधुनिक रोबोटिक HIFU (फोकल वन) तकनीक की शुरुआत की गई है. यह तकनीक उन मरीजों के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है, जिनका कैंसर केवल प्रोस्टेट तक सीमित है. इस इलाज में न तो शरीर पर चीरा लगाया जाता है, न टांके लगते हैं और न ही रेडिएशन की जरूरत पड़ती है. रोबोटिक सिस्टम की मदद से डॉक्टर कैंसर वाले हिस्से की सटीक पहचान कर केवल उसी ट्यूमर को नष्ट करते हैं