प्रकृति किसी की नहीं होती डीके शिवकुमार की भावुक अपील डैम भर गया तो कावेरी का पानी रोकना नामुमकिन
Cauvery Water Dispute: तमिलनाडु को कावेरी जल छोड़ने के मुद्दे पर गर्म होती सियासत के बीच कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने प्रदर्शनकारियों से आंदोलन वापस लेने की भावुक अपील की है. उन्होंने दो टूक कहा कि काबिनी जलाशय तेजी से भर रहा है और एक बार डैम फुल होने के बाद पानी को रोकना कुदरती तौर पर मुमकिन नहीं है.