नोएडा के सेक्टर 63 में चलता है स्कूल का फील देने वाला कैफे मार्कशीट जैसा मेन्यू का डिजाइन पुरानी यादें होती हैं ताजा
नोएडा के सेक्टर 63 में चलता है स्कूल का फील देने वाला कैफे मार्कशीट जैसा मेन्यू का डिजाइन पुरानी यादें होती हैं ताजा
Noida News: को-फाउंडर एंड डायरेक्टर बायबायकार्ट और अटेंडेंस शीट कैफे के ऑनर आशीष पांडेय ने बताया कि कैफे बनाने का कांसेप्ट लोगों को उनके स्कूल के पुराने दिनों की याद दिलाना है. किसी भी उम्र के लोगों को अपने स्कूल के दिन आज भी याद आते हैं और लोग उन दिनों को मिस करते हैं. अगर आज भी उन्हें मौका मिले तो वे दोबारा क्लासरूम में जाकर अपने पुराने दिनों को जीना चाहते हैं. इसी सोच के साथ कैफे में आने वाले हर ग्राहक को स्कूल वाली फीलिंग देने का प्रयास किया गया है. यहां लोग अपने स्कूल के दिनों को दोबारा महसूस कर सकें और उन पुरानी यादों को जी सकें, इसी थीम पर पूरे कैफे को तैयार किया गया है.