जौ व चने का सत्तू बनाकर मुरादाबाद के किसान अंकुर त्यागी कर रहे हैं कमाई गर्मी में सेहत के ख्याल का दे रहे संदेश

किसान अंकुर त्यागी ने बताया कि जौ व चने के सत्तू को हम प्राचीन समय से ही प्रयोग करते आए है. यह एक पेय पदार्थ है. इसमें क्या करते हैं कि हम जौ लेते हैं. जिसे हम एक रात पानी मे भिगोकर रखते हैं. फिर अगले दिन उसे सुखाकर कढ़ाई में भून लेते हैं. फिर चने लेते हैं फिर इन दोनों चीजों को अच्छे से पीस लेते हैं. पीसने के बाद में इसमें हमारा एक आटा टाइप का तैयार हो जाता है. जिसे हम जौ चने का सत्तू कहते है. इस सत्तू में 70% जौ 38% चना लिया जाता है.

जौ व चने का सत्तू बनाकर मुरादाबाद के किसान अंकुर त्यागी कर रहे हैं कमाई गर्मी में सेहत के ख्याल का दे रहे संदेश