टाइट डेडलाइन और ज्यादा काम के भारी दबाव से CJI सूर्यकांत ने सुप्रीम कोर्ट के स्टाफ को दी खास सलाह
ज्यूडिशियरी में काम के बेहद मुश्किल और संवेदनशील नेचर पर जोर देते हुए सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि देश में न्याय के प्रशासन को सुचारु रूप से सपोर्ट करने से जुड़े मानसिक दबाव अक्सर कर्मचारियों की मेंटल क्लैरिटी और फिजिकल एनर्जी (शारीरिक ताकत) दोनों पर बहुत गहरा विपरीत असर डालते हैं.