मुरादाबाद में सावन के दौरान पीतल के शिव परिवार की मूर्तियों की भारी डिमांड काशी विश्वनाथ से काठमांडू तक आ रहे ऑर्डर
पीतल कारोबारी किशन खन्ना ने बताया कि भगवान भोलेनाथ के शिव परिवार की डिमांड वैसे तो शिवरात्रि पर बहुत होती है लेकिन सावन का महीना भी भगवान शिव के लिए समर्पित होता है. इसलिए शिव परिवार की डिमांड भी बहुत अच्छी देखने को मिल रही है.लोग सावन के महीने में यह मूर्ति खरीदना शुभ मानते हैं. अपने घर में रखते हैं मंदिरों में रखते हैं. शिव परिवार की इस मूर्ति में शिव जी के परिवार के सभी सदस्य की मूर्ति शामिल की गई है और बारीक नकाशी कर बनाई गई है.