क्या मिर्जापुर से चुनाव लडेंगी IAS दिव्या मित्तल इस्तीफा के बाद मांग हुई तेज लोगों ने कहा- आपके लिए दरवाजे खुले हैं
IAS Divya Mittal News: उमाकांत पांडेय ने बताया कि मिर्जापुर जिले में डीएम दिव्या मित्तल का कार्यकाल बेहतरीन रहा था. उन्होंने गरीबों के लिए और वंचितों के लिए ढेर सारे काम किए. उनके लिए यहां के दरवाजे खुले हुए हैं. ऐसे में उन्होंने आईएएस पद से इस्तीफा दिया है तो उन्हें चुनाव लड़ना चाहिए. हम सभी लोग उनका स्वागत करते है. दिलीप सिंह गहरवार ने कहा कि मिर्जापुर जिले में कुछ जनप्रतिनिधि उनके कामों से खुश नहीं थे. इसलिए उन्होंने उनका तबादला करा दिया.