बुजुर्ग दिव्यांग व सैनिक विंध्यधाम के तीर्थ पुरोहित रोहित त्रिपाठी फ्री में कराते हैं दर्शन जानिए इसके पीछे की वजह
विंध्याचल धाम के तीर्थ पुरोहित रोहित त्रिपाठी दिव्यांग, अकेली महिला, बुजुर्ग व सेना से जुड़े हुए लोग और असहाय लोगों को मां विंध्यवासिनी धाम में नि:शुल्क दर्शन कराते हैं. तीर्थ पुरोहित के लिए संरक्षित लाइन से ले जाकर मां का दर्शन पूजन कराते हैं और सुख समृद्धि को लेकर कामना करते हैं. रोहित त्रिपाठी यह सेवा काफी दिनों से दे रहे हैं.