Ground Report : मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर अब नहीं लगेगा लंबा जाम 7010 करोड़ की लागत से पूरा हुआ सड़क चौड़ीकरण
मिर्जापुर से सोनभद्र जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है. मिर्जापुर से मड़िहान तक सड़क चौड़ीकरण का काम पूरा हो गया है. करीब 70.10 करोड़ रुपये की लागत से हुए इस काम के बाद दोनों तरफ लगभग 3-3 फीट सड़क चौड़ी की गई है. इससे मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर जाम की समस्या कम होने और यात्रियों का सफर आसान होने की उम्मीद है. बाजार क्षेत्रों में जल निकासी के लिए नालियां और कुछ स्थानों पर पटरियां भी बनाई गई हैं.