धान की अच्छी पैदावार का राज सिर्फ यूरिया नहीं इन पोषक तत्वों का भी रखें ध्यान

धान की रोपाई के करीब 20 से 30 दिन बाद दूसरी टॉप ड्रेसिंग का समय माना जाता है. इस दौरान किसान प्रति एकड़ करीब 20 से 30 किलो यूरिया का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन खाद की सही मात्रा मिट्टी, किस्म और पहले दिए गए उर्वरक के आधार पर तय करना जरूरी है. जरूरत से ज्यादा यूरिया देने से कीट और रोग का खतरा बढ़ने के साथ फसल गिरने की समस्या भी हो सकती है. कृषि वैज्ञानिक के अनुसार खाद डालने से पहले खेत में अतिरिक्त पानी निकालकर पर्याप्त नमी रखना चाहिए.

धान की अच्छी पैदावार का राज सिर्फ यूरिया नहीं इन पोषक तत्वों का भी रखें ध्यान