Mirzapur Aamghat Overbridge: पहली बारिश में ही धंस गई 64 करोड़ की सड़क आमघाट ओवरब्रिज पर अब शुरू हुई लीपापोती
Mirzapur Aamghat Overbridge: पहली बारिश में ही धंस गई 64 करोड़ की सड़क आमघाट ओवरब्रिज पर अब शुरू हुई लीपापोती
Mirzapur News : मिर्जापुर के आमघाट में करीब 64 करोड़ रुपये की लागत से बने ओवरब्रिज की एप्रोच रोड पहली बारिश में ही धंस गई. पुल शुरू होने के करीब सात महीने बाद सामने आई इस समस्या के बाद आवागमन रोककर मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया है. डीएम ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की है, जबकि पुल बनाने वाली फर्म ही एप्रोच रोड की मरम्मत कर रही है.