बरसात में सब्जियों में लगता है कबरा रोग इस देशी घोल का करें छिड़काव कृषि वैज्ञानिक ने दिए बचाव के टिप्स

फिरोजाबाद कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. नौशाद आलम ने लोकल 18 से बातचीत करते हुए कहा कि खरीफ के सीजन में किसान भाई कई तरह की सब्जियों की खेती करते हैं. इस दौरान किसान भाइयों को सब्जियों में लगने वाले रोगों की पहचान करनी चाहिए. उन्होने कहा कि किसान खेतों में लौकी, तोरई, टमाटर समेत कई तरह की सब्जियों को उगाते हैं. लेकिन इस सीजन में सब्जियों में कबरा रोग लग जाता है.यह रोग कद्दू वर्गीय सब्जिय़ों में बहुत जल्दी लगता है. इसमें पत्तियों के ऊपर सफेद दाग लगता है फिर वह दाग हल्का लाल हो जाता है और पत्तियां सूखने लगती हैं.

बरसात में सब्जियों में लगता है कबरा रोग इस देशी घोल का करें छिड़काव कृषि वैज्ञानिक ने दिए बचाव के टिप्स