मेरठः बारिश के मौसम सांप निकालने की घटनाओं में बिल्कुल भी ना करे लापरवाही तुरंत यहां दें सूचना

मेरठ में सांप और अजगर निकलने की घटनाएं बढ़ीं. DFO वंदना फोगाट ने बताया कि बरसात में ऐसा होता है. वन विभाग को सूचना दें, झाड़-फूंक से बचें और तुरंत अस्पताल जाएं. अजगर जहरीला नहीं होता, पर सावधान रहें. कई बार देखने को मिलता है कि जब सांप को छेड़ा जाता है तो वह हमला कर देता है. इसके बाद लोग अस्पताल जाने के बजाय झाड़ फूंक के चक्कर में लग जाते हैं. जिसे निरंतर शरीर में जहर फैलने की गति में वृद्धि होती जाती है. ऐसे में तुरंत नजदीकी अस्पताल में संपर्क करते हुए उपचार उपलब्ध कराए. जिससे कि संबंधित व्यक्ति की जान बचाई जा सके. क्योंकि लापरवाही के कारण यह लोगों की जान तक ले लेता है.

मेरठः बारिश के मौसम सांप निकालने की घटनाओं में बिल्कुल भी ना करे लापरवाही तुरंत यहां दें सूचना