नौकरी की तलाश में हैं तो मेरठ में लगने वाला है रोजगार मेला यहां 200 पदों पर मिलेगी मोटी सैलरी

मेरठ के युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में नौकरी पाने का शानदार मौका है. जिले के सभी विकासखंडों में रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा, जहां सिक्योरिटी गार्ड और सुरक्षा सुपरवाइजर के 200 पदों पर भर्ती होगी. हाईस्कूल और इंटरमीडिएट पास अभ्यर्थी इसमें शामिल हो सकते हैं. चयनित युवाओं को पद के अनुसार 15 हजार से 25 हजार तक वेतन मिलेगा. रोजगार मेले में शामिल होने से पहले रोजगार संगम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है.

नौकरी की तलाश में हैं तो मेरठ में लगने वाला है रोजगार मेला यहां 200 पदों पर मिलेगी मोटी सैलरी