मेरठ में मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत युवाओं को मिलेगा 10 लाख का लोन ब्याज में मिलेगी छूट 30 सितंबर तक करें आवेदन
जिला ग्रामोद्योग एवं परिक्षेत्रीय प्रभारी मान्या चतुर्वेदी ने बताया जो भी युवा मैन्युफैक्चरिंग से संबंधित रोजगार के क्षेत्र में कदम बढ़ाना चाहते हैं. ऐसे सभी युवाओं को जिला ग्रामोद्योग विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री ग्रामोउद्योग रोजगार योजना के अंतर्गत 10 लाख रुपए तक का लोन उपलब्ध कराया जाता है. जिससे कि वह अपने बिजनेस के सपनों को साकार करते हुए आत्मनिर्भरता की तरफ कदम बढ़ा सके. उन्होंने बताया इसके लिए 30 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं.