मऊ के पड़री गांव में हर घर जल योजना के तहत 352 करोड़ की पानी की टंकी सालों से अधूरी ग्रामीणों ने लगाए आरोप
प्रधानमंत्री मोदी की सबसे महत्वाकांक्षी हर घर जल योजना मऊ जिले में रानीपुर के पड़री ग्राम सभा में भ्रष्टाचार और लापरवाही की भेंट चढ़ती नजर आ रही है. लगभग 3 करोड़ 52 लाख रुपए की लागत से बन रही पानी की टंकी सालों से अधूरी पड़ी है. जिससे भीषण गर्मी में ग्रामीण बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं. कागजों पर मिशन पूरा होने का दावा किया जा रहा है लेकिन हकीकत यह है की पाइपलाइन से लेकर टंकी तक का काम अधर में लटक गया है. बिजली संकट और गिरते जलस्तर के बीच ग्रामीण अब दूसरों के घरों से पानी ढोने को मजबूर हैं. अब आईए जानते हैं इसको लेकर स्थानिय ग्रामीण क्या कुछ कर रहे हैं.