जिन लोगों ने सुनाए ताने वही मिठाई लेकर पहुंचे घर मऊ में चचेरे भाई-बहन ने एक साथ हासिल की असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी

Mau Success Story: मऊ के दतौली ग्राम सभा के रहने वाले चचेरे भाई-बहन डॉ. शिव प्रताप सिंह और डॉ. श्वेता सिंह का एक ही दिन बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन हुआ है. शिव प्रताप सिंह का चयन अर्थशास्त्र और श्वेता सिंह का चयन राजनीति विज्ञान विषय में हुआ है. वर्षों की तैयारी के दौरान दोनों को गांव और आसपास के लोगों के ताने सुनने पड़े, लेकिन परिवार ने उनका हौसला बनाए रखा. सफलता मिलने के बाद वही लोग मिठाई लेकर उनके घर पहुंचे.

जिन लोगों ने सुनाए ताने वही मिठाई लेकर पहुंचे घर मऊ में चचेरे भाई-बहन ने एक साथ हासिल की असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी