Ground report: मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना-घोसी मुख्य मार्ग पर वालिदपुर नगर पंचायत द्वारा डम्प किया गया कूड़ा राहगीरों के लिए मुसीबत
वलिदपुर नगर पंचायत द्वारा मुख्य सड़क के किनारे ही कूड़ा डंप कर उसमें आग लगा दी जा रही है. जिससे राहगीरों समेत मोहल्ले वासियों को काफी परेशानी हो रही है. लोकल 18 से बात करते हुए वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि मुहम्मदाबाद गोहना से घोसी जाने वाले मुख्य मार्ग पर ही वलीदपुर नगर पंचायत द्वारा कूड़ा डंप कर दिया जा रहा है और उसमें आग लगा दी जाती हैं. कूड़े से निकल रहे दुर्गंध और धुंवे निकल रही है. निकल रहे दुर्गंध से पूरा वातावरण खराब होता है और सड़क पर चलने वाले राहगीरों को काफी परेशानी होती है. उन्हें मुंह बांधकर आना-जाना पड़ता है और कई बार यह संभावना बनी होती है कि कहीं कोई सड़क दुर्घटना ना हो जाए क्योंकि धुएं से सड़क पर अंधेरा हो जाता है और अक्सर दुर्घटनाएं हो जाती हैं इसकी शिकायत कई बार किया गया लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई.