Ground report: मऊ के चालीसवां गांव में जल जीवन मिशन की पानी टंकी से धान की सिंचाई ग्रामीणों को पेयजल संकट आंदोलन की चेतावनी
मऊ जनपद के चालीसवां ग्राम सभा में पानी की टंकी तो लगाई गई सप्लाई भी शुरू हुआ. लेकिन वर्तमान में गांव में पानी की सप्लाई रोक कर धान की सिंचाई की जा रही है. जिससे ग्रामीणों को पानी की समस्या अधिक हो रही है ऐसे में ग्रामीण कुछ मांग कर रहे हैं. लोकल 18 से बात करते हुए ग्रामीण राजेंद्र चौहान ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत स्थापित पानी की टंकी और बिछाई गई पाइपलाइन ग्रामीणों की प्यास नहीं बुझा पा रही है. घर-घर पाइपलाइन और टोटियां लगाए जाने के बावजूद नियमित जलापूर्ति नहीं होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.