वृंदावन का 5500 साल पुराना केलीकदंब वृक्ष रखा गया था समु्द्र मंथन का कलश कृष्ण के पैरों के हैं निशान अमर है ये पेड़

वृंदावन के कालीदह मंदिर में करीब 5500 साल पुराना केलीकदंब वृक्ष है, जिसकी मान्यता है समुद्र मंथन के अमृत से यह पेड़ अमर हुआ. भक्त यहां श्री कृष्ण की लीलाएं और पैरों के निशान देखने आते हैं. बाल्यावस्था में भगवान श्री कृष्ण ने यहां अनेकों लीलाओं को किया. यमुना के किनारे श्री कृष्ण की एक लीला बेहद ही रोमांचित रही है. यमुना में अपने परिवार के साथ रह रहे कालिया नाग के साथ भी उन्होंने एक लीला की. कालिया नाग का दमन कर उसे यमुना से बाहर भेज दिया, तो दूसरी ओर एक वृक्ष आज भी हरा भरा खड़ा हुआ है.

वृंदावन का 5500 साल पुराना केलीकदंब वृक्ष रखा गया था समु्द्र मंथन का कलश कृष्ण के पैरों के हैं निशान अमर है ये पेड़