मथुरा में अवैध कॉलोनियों का जाल लोगों की गाढ़ी कमाई दांव पर प्राधिकरण के ध्वस्तीकरण का नहीं है खौफ

मथुरा में ही नहीं बल्कि वृंदावन, गोवर्धन, गोकुल, बरसाना, नंदगांव इन सभी स्थानों पर बड़ी संख्या में अवैध कॉलोनी कॉलोनाइजर काट रहे हैं. लोगों को प्रलोभन देकर उनसे उनके कमाई को प्लॉट खरीदने में लगवा देते हैं. बाद में जब मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण का बुलडोजर इन कॉलोनी पर चलता है, तो आम जनमानस की गाढी कमाई जमींदोज हो जाती है. अगर आप मथुरा में प्लॉट या मकान बनाना चाहते हैं, पहले उस स्थान की बारीकी से जानकारी कर लें. मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा यह कॉलोनी एप्रूव्ड है या नहीं.

मथुरा में अवैध कॉलोनियों का जाल लोगों की गाढ़ी कमाई दांव पर प्राधिकरण के ध्वस्तीकरण का नहीं है खौफ