Ground report: गोवर्धन के 469 साल पुराने मुड़िया मेले में 29 जुलाई को निकलेगी शोभायात्रा 31 वॉच टावर से निगरानी ट्रैफिक प्लान तैयार
Ground report: गोवर्धन के 469 साल पुराने मुड़िया मेले में 29 जुलाई को निकलेगी शोभायात्रा 31 वॉच टावर से निगरानी ट्रैफिक प्लान तैयार
Govardhan mudiya parikrama: देवशयनी एकादशी पर आयोजित होने वाला राजकीय दर्जा प्राप्त मुड़िया पूर्णिमा मेला 469 साल पुरानी परंपरा से जुड़ा है. पिछले वर्ष सात दिन में डेढ़ करोड़ श्रद्धालुओं ने गिरिराज महाराज की परिक्रमा की थी. मान्यताओं के तहत श्रीकृष्ण चैतन्य महाप्रभु के प्रमुख शिष्य सनातन गोस्वामी मानसी गंगा तट पर भजन साधना करते थे. वे प्रतिदिन गिरिराज महाराज की परिक्रमा करते थे. ब्रज भक्तमाल पुस्तक के अनुसार, सनातन गोस्वामी आषाढ़ मास की पूर्णिमा संवत 1615 में ब्रह्मलीन हुए. उनके गोलोकवासी होने पर शिष्य शोकाकुल हो गए. भक्तों ने उनकी याद में मुंडन कराया. उन्होंने पार्थिव देह के साथ गिरिराज महाराज की परिक्रमा लगाई.