VIDEO: सुप्रीम कोर्ट के अंदर दिखा विरोध का नजारा छात्रों के समर्थन में उतरे वकील

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज का मामला अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है. गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट परिसर में वकीलों ने भी इस घटना के विरोध में प्रदर्शन किया. सुप्रीम कोर्ट परिसर से सामने आई तस्वीरों में बड़ी संख्या में वकील इकट्ठा नजर आए. उन्होंने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर अपनी नाराजगी जताई और विरोध दर्ज कराया. दरअसल, पिछले दिनों जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई थी. हालात बिगड़ने पर पुलिस ने बल प्रयोग किया. इस दौरान कई छात्र घायल हुए. वहीं, कुछ पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई थीं. अब इसी कार्रवाई को लेकर विरोध लगातार बढ़ता दिख रहा है. पहले जंतर-मंतर पर प्रदर्शन हुआ और अब सुप्रीम कोर्ट परिसर में भी वकीलों ने विरोध जताया है. फिलहाल, इस मुद्दे को लेकर सियासी बयानबाजी भी तेज है. वहीं, छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर अलग-अलग संगठन और वकील अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

VIDEO: सुप्रीम कोर्ट के अंदर दिखा विरोध का नजारा छात्रों के समर्थन में उतरे वकील