Ground Report: लखनऊ हादसे के बाद जागा मथुरा प्रशासन बिना परमिशन चल रही कोचिंगों पर कार्रवाई
Ground Report: लखनऊ हादसे के बाद जागा मथुरा प्रशासन बिना परमिशन चल रही कोचिंगों पर कार्रवाई
लखनऊ में हुए कोचिंग हादसे के बाद मथुरा प्रशासन ने अवैध रूप से चल रही कोचिंगों पर सख्ती शुरू कर दी है. बीएसए रोड सहित कई क्षेत्रों में बिना अनुमति, रजिस्ट्रेशन और फायर एनओसी के संचालित कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई की गई, जिनमें कुछ को सील भी किया गया. प्रशासनिक जांच में सुरक्षा मानकों की गंभीर अनदेखी सामने आई, जबकि कई संचालक कार्रवाई से बचने के लिए कोचिंग बंद कर फरार हो गए. हालांकि, इस कार्रवाई को लेकर यह सवाल भी उठ रहा है कि प्रशासन हादसों के बाद ही क्यों सक्रिय होता है और स्थायी निगरानी क्यों नहीं हो पाती.