Barmer News : रेत के नीचे छिपा है पानी का खजाना सरहद के गांवों में आज भी बेरियों से बुझती है प्यास

Barmer Water Berry : थार के बाड़मेर में सदियों पुरानी बेरियां आज भी मुख्य जल स्रोत हैं. बारिश का पानी रेत से छनकर जमा होता है. दूरदराज गांव और पशु इन्हीं पर निर्भर हैं. हमीरानी निवासी याकूब बताते हैं कि पहले जब न तो नहर थी और न ही पाइपलाइन, तब पूरा जीवन इन्हीं बेरियों के आसपास चलता था. समय बदला, गांवों में जलापूर्ति योजनाएं पहुंचीं, लेकिन आज भी कई ढाणियों और सीमावर्ती इलाकों में बेरियां ही सबसे भरोसेमंद जल स्रोत बनी हुई हैं.

Barmer News : रेत के नीचे छिपा है पानी का खजाना सरहद के गांवों में आज भी बेरियों से बुझती है प्यास