महराजगंज का दर्जनिया मगरमच्छ संरक्षण केंद्र और टेल फॉल का होगा विकास पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

मगरमच्छ संरक्षण केंद्र से सटा हुआ भेड़िहारी गांव, जहां मुसहर समुदाय की आबादी अधिक है, को प्रशासन ने वाइब्रेंट विलेज का दर्जा दिया है. इस गांव में पर्यटकों के रुकने के लिए होमस्टे और अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं. इन विकास कार्यों से पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है, जिससे स्थानीय लोगों को आर्थिक लाभ मिलेगा. नेपाल से सटे होने के कारण भी यह क्षेत्र पर्यटन के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है.

महराजगंज का दर्जनिया मगरमच्छ संरक्षण केंद्र और टेल फॉल का होगा विकास पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा