जुबेर ने साइकिल से कॉटन कैंडी बेचना किया शुरू मोटरसाइकिल से गांव-गांव बेचते हैं रोजाना करते हैं हजारों की कमाई
जुबेर ने सीमित पूंजी होने के कारण उन्होंने साइकिल पर ही अपना कारोबार शुरू किया था. रोज सुबह कॉटन कैंडी तैयार कर आसपास के गांवों में निकल जाते थे. धीरे-धीरे उनकी स्वादिष्ट और साफ-सुथरी कॉटन कैंडी की पहचान बनने लगी. बच्चों के साथ-साथ बड़े भी उनकी मिठास के दीवाने हो गए. लगातार मेहनत और ग्राहकों के भरोसे ने उनके कारोबार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया.