महराजगंज में झाड़ियों से पगडंडी बना निचलौल-झूलनीपुर मार्ग बढ़ा हादसे का खतरा वाहन चालक परेशान
Maharajganj News: महराजगंज का यह मार्ग सीमावर्ती गांवों के लोगों के लिए आवागमन का एक महत्वपूर्ण साधन है. रोजाना बड़ी संख्या में लोग इस रास्ते से यात्रा करते है. लेकिन सड़क के किनारों पर उगी घनी झाड़ियों ने इसकी चौड़ाई काफी कम कर दी है. कई जगहों पर तो ये झाड़ियां सड़क के मुख्य हिस्से तक फैल गई है. जिससे वाहनों को निकलने के लिए बहुत कम जगह बचती है.