महराजगंज का इटहिया शिव मंदिर मिनी बाबा धाम में सावन की भव्य तैयारी नेपाल से भी आते हैं श्रद्धालु
महराजगंज का इटहिया शिव मंदिर मिनी बाबा धाम में सावन की भव्य तैयारी नेपाल से भी आते हैं श्रद्धालु
महराजगंज जिले के इटहिया शिव मंदिर में इस साल सावन की तैयारी बहुत ही जोरो से चल रही हैं. मिनी बाबा धाम के नाम से लोकप्रिय इस शिव मंदिर के भव्य कायाकल्प करने की तैयारी चल रही है. मंदिर परिसर को आकर्षक बनाने के लिए आधुनिक लाइट की व्यवस्था, सड़कों का चौड़ीकरण और एक भव्य गेट बनाए जाने की तैयारी चल रही है. इसके साथ ही मंदिर परिसर में बहुत से छोटे बड़े व्यापारी जो अपनी दुकान लगाते हैं. उनकी सुविधा के लिए दुकानों का सुव्यवस्थित विकास किया जाएगा. जिससे आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मूलभूत सुविधाओं का भी विकास होगा.