एक करोड़ की सड़क परियोजना से चमकेगा महराजगंज पंचमुखी शिव मंदिर तक बनेगी पक्की सड़क
महराजगंज जिले के ठूठीबारी क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध पंचमुखी शिव मंदिर तक पहुंचने का रास्ता अब आसान होने जा रहा है. लालपुर से इटहिया संपर्क मार्ग पर करीब एक करोड़ रुपये की लागत से पक्की सड़क का निर्माण शुरू हो गया है. लगभग 2200 मीटर लंबी इस सड़क के बनने से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं और आसपास के किसानों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी.