तारिक रहमान के सलाहकार को मिल गई थी भारत में एंट्री की इजाजत फिर क्यों लौट गए वापस बांग्लादेश को चुभी कौन सी बात
तारिक रहमान के सलाहकार को मिल गई थी भारत में एंट्री की इजाजत फिर क्यों लौट गए वापस बांग्लादेश को चुभी कौन सी बात
India Bangladesh Row: भारत और बांग्लादेश के बीच एक नया कूटनीतिक तनाव पैदा हो गया है. इसकी वजह है दिल्ली एयरपोर्ट पर बांग्लादेशी प्रधानमंत्री के सलाहकार जाहेद उर रहमान को इमिग्रेशन जांच के लिए रोका जाना. बांग्लादेश ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए ढाका में भारतीय उप उच्चायुक्त पवन बाढे को तलब किया. रहमान भारत में IORA बैठक में शामिल होने आए थे, लेकिन करीब ढाई घंटे की पूछताछ के बाद भी उन्होंने बैठक में हिस्सा लेने के बजाय लौटने का फैसला किया.