महराजगंजः घने जंगल व शांत वातावरण के बीच स्थित है बरगदही कुटी प्रचलित है डरावनी कहानियां जाने से डरते थे लोग अब बदली पहचान

महराजगंज की बरगदही कुटी अब श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बन गई है. नेपाल सीमा से सटे इस धार्मिक स्थल पर माता दुर्गा और भगवान शिव की प्रतिमाएं हैं. मंदिर के पुजारी नारायण प्रसाद ने बताया कि पहले इस स्थान पर बहुत कम लोग आते थे. चारों ओर घना जंगल, सुनसान वातावरण और स्थानीय स्तर पर प्रचलित डरावनी कहानियों के कारण लोग यहां आने से बचते थे. समय के साथ लोगों की आस्था बढ़ी और धीरे-धीरे श्रद्धालुओं की आवाजाही भी बढ़ने लगी.

महराजगंजः घने जंगल व शांत वातावरण के बीच स्थित है बरगदही कुटी प्रचलित है डरावनी कहानियां जाने से डरते थे लोग अब बदली पहचान