सपा का दावा सच हुआ EC पर हो सख्त एक्शन राहुल-अखिलेश के बाद अब डिंपल यादव भी SIR खिलाफ उतरी मैदान में
UP Chunav 2027: यूपी चुनाव 2027 से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) का मुद्दा फिर से गरमा सकता है. मैनपुरी की सपा सांसद डिंपल यादव ने SIR प्रक्रिया पर चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों से जुड़ी रिपोर्ट पर तीखा हमला बोला है. डिंपल यादव ने कहा कि सपा का धांधली का दावा सच साबित हुआ है और इस लापरवाही के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. जानिए सपा इस मुद्दे को आने वाले दिनों में कैसे भुनाएगी.