अयोध्या की चिंता मत करिए पश्चाताप करिए सीएम योगी ने अखिलेश यादव को श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर दी खुली चुनौती तुष्टीकरण पर घेरा
CM Yogi Adityanath on Akhilesh Yadav : यूपी चुनाव 2027 से पहले सीएम योगी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव में कड़ा मुकाबला शुरू हो गया है. दोनों एक-दूसरे पर हमला करने का मौका नहीं छोड़ते हैं. आगरा में रविवार को सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है. सीएम योगी ने दो टूक कहा कि अखिलेश को अयोध्या की चिंता छोड़ पश्चाताप करना चाहिए और साथ ही उन्हें श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के अभियान पर खुलकर बोलने की खुली चुनौती दे डाली.