लखीमपुर में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं घर बैठे बना रही हैं तिरंगा मिल रहा रोजगार और बढ़ रही आमदनी
लखीमपुर में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं घर बैठे बना रही हैं तिरंगा मिल रहा रोजगार और बढ़ रही आमदनी
लखीमपुर में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं तिरंगे बनाकर आत्मनिर्भर बन रही हैं. उन्हें घर बैठे रोजगार मिल रहा है, जिससे उनकी आय बढ़ रही है. महिलाएं अपने घरों में बैठकर कपड़े की कटिंग, सिलाई, किनारों की फिनिशिंग और तिरंगे को अंतिम रूप देने का काम कर रही हैं. काम को समूह के स्तर पर बांटकर पूरा किया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक महिलाओं को रोजगार मिल सके. इससे महिलाओं को घर से दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ती और वे परिवार की जिम्मेदारियों के साथ रोजगार भी कर पा रही हैं. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में इस बार साढ़े तीन लाख से अधिक तिरंगे फहराने की तैयारी शुरू हो गई है.