लखीमपुरः दबंगों नें खेत पर किया कब्जा न्याय मांगनें 7वीं बार नंगे पैर 55 किमी चलकर डीएम कार्यालय पहुंचे बुजुर्ग दंपत्ति कानूनगो पर लगाया आरोप

लखीमपुर जिले के धौरहरा तहसील क्षेत्र के ढखिनिया गांव के रहने वाले बुजुर्ग दंपति उषा देवी और विनोद 55 किलोमीटर नंगे पैर चलकर करीब सातवीं बार डीएम कार्यालय लखीमपुर पहुंचे. उनका आरोप है कि दबंगों ने उनकी एक बीघा जमीन पर कब्जा कर लिया है. अपनी जमीन को कब्जा मुक्त करने के लिए लगातार तहसील से लेकर डीएम कार्यालय तक शिकायत कर रहे हैं, परंतु उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है.

लखीमपुरः दबंगों नें खेत पर किया कब्जा न्याय मांगनें 7वीं बार नंगे पैर 55 किमी चलकर डीएम कार्यालय पहुंचे बुजुर्ग दंपत्ति कानूनगो पर लगाया आरोप