लखीमपुर खीरी के किसान गन्ने के साथ हल्दी की सहफसली खेती से कमा रहे बंपर मुनाफा खेती का ये मॉडल कैसे करता है काम जाने
लखीमपुर खीरी के किसान गन्ने के साथ हल्दी की सहफसली खेती से कमा रहे बंपर मुनाफा खेती का ये मॉडल कैसे करता है काम जाने
लखीमपुर खीरी जिले में किसान अब सहफसली खेती को तेजी से अपना रहे हैं. गन्ने के साथ हल्दी की खेती इसका सफल उदाहरण बनकर उभरी है. इस पद्धति से किसानों को एक ही खेत से दो फसलों का उत्पादन मिल रहा है, जिससे उनकी आय में अच्छी बढ़ोतरी हो रही है. किसान के अनुसार गन्ने की चौड़ी कतारों के बीच हल्दी की बुवाई करने से खेत का बेहतर उपयोग होता है और अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता भी नहीं पड़ती.